back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाल बाल बचे Shakti Kapoor, अभिनेता मुश्ताक खान के बाद कैसे किडनैपर्स की साजिश हुई नाकाम!

अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान का अपहरण करने और उन्हें बिजनौर जिले में बंधक बनाने और फिरौती मांगने के आरोप में एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान का अपहरण करने और उन्हें बिजनौर जिले में बंधक बनाने और फिरौती मांगने के आरोप में एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बदमाश अन्य अभिनेताओं को भी फर्जी कार्यक्रमों में आमंत्रित कर अगवा करने की साजिश रच रहे थे। 

राहुल सैनी के घर पर बंधक बनाकर रखा

इस मामले में शामिल अपराधी लवी उर्फ राहुल सैनी के घर पर बंधक बनाकर रखा गया। बंधक बनाए जाने के दौरान अपहरणकर्ताओं ने मुश्ताक खान के बैंक खाते का विवरण और पासवर्ड भी ले लिया। रात को आरोपीयों ने खूब शराब पी और सो गए। और अगली सुबह मुश्ताक खान भागने में कामयाब रहे और वे अपनी जान बचाकर एक मस्जिद में पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों की मदद से उनके परिवार को संपर्क कर उन्हें घर वापस भेजा गया। अगले दिन 21 नवंबर को अपहरणकर्ताओं ने मेरठ और मुजफ्फरनगर में खरीदारी की जिसमें उनके द्वारा दिए बैंक खाते के पासवर्ड जानकारी से 2.2 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर को भी एक कार्यक्रम में आमंत्रित करने के बहाने उनके किडनैप की साजिश रच रहे थे। 

गिरोह के राडार पर थे शक्ति कपूर



जांच में पाया गया कि अभिनेता शक्ति कपूर को भी इसी तरह के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 5 लाख रुपये की पेशकश की गई थी, लेकिन ज्यादा एडवांस पेमेंट मांगने के कारण सौदा जम नहीं पाया गौरतलब हैं कि इन गिरोह की जांच की जा रही कि कहीं ये और फिल्मी सितारों के अपहरण में भी शामिल तो नहीं थें।

कॉमेडियन के अपहरण में शामिल शख्स को लगी गोली



इस बीच एक और जानकारी सामने आई है कि रविवार को कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण में शामिल अपहरणकर्ताओं में से एक आरोपी अर्जुन को मेरठ में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली मारी गई जिसमें वह घायल हो गया है। मेरठ पुलिस ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार किए गए अर्जुन ने लालकुर्ती थाने में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाने के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की। जिसमें भागने के दौरान अर्जुन ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। और वही पुलिस टीम द्वारा जवाबी कारवाई में अर्जुन को गोली लगी और वह घायल हो गया। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने अर्जुन से पिछले महीने सुनील पाल के अपहरण में इस्तेमाल की गई एसयूवी, स्कॉर्पियो, 2.25 लाख रुपये नकद और अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

अब उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है

एसएसपी ने बताया कि, ‘फिलहाल अर्जुन को घायल होने के कारण तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी हैं। वहीं अब पुलिस द्वारा उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है, क्योंकि पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अपहरण में शामिल गिरोह बिजनौर जिले का है। अधिकारियों ने आगे के बयान के लिए पीड़ित से भी संपर्क किया है और आगे मामले की जांच जारी है।’

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने 9 दिसंबर को बिजनौर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी राहुल सैनी ने मुश्ताक को 15 अक्टूबर को मेरठ में एक कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए अग्रिम भुगतान के रूप में 25,000 रुपये और हवाई टिकट भेजा था। वहीं जब 20 नवंबर को दिल्ली हवाई अड्डे पर मुश्ताक खान पहुचें तो उन्हें एक कैब पिक करने आई जिसमें बिठा उन्हें मेरठ- दिल्ली के बीच शिकंजी की प्रसिद्ध एक दुकान पर ले जाया गया। वहीं पुलिस अधिकारी के जानकारी के अनुसार, जिसमें और लोग भी उनके साथ बैठे थे। इसके बाद अभिनेता को धमका कर बताया गया कि उनका किडनैप कर लिया गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...