back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजपाल यादव के सरेंडर के बाद पत्नी राधा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-इंडस्ट्री ने हर कदम पर साथ दिया..

9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद राजपाल यादव को बॉलीवुड इंडस्ट्री का खुला समर्थन मिला है। उनकी पत्नी राधा यादव ने भी पहली बार सामने आकर इंडस्ट्री का धन्यवाद किया है।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड के लोकप्रिय कॉमेडियन राजपाल यादव ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। कोर्ट में उन्होंने खुद को इस संकट में अकेला बताया था, लेकिन उनके इस बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें जबरदस्त समर्थन मिलने लगा। सलमान खान से लेकर सोनू सूद, अजय देवगन, वरुण धवन और म्यूजिक कंपोजर राव इंद्रजीत यादव सहित कई सितारे उनके साथ खड़े नजर आए और आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

राधा यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इसी बीच, राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा यादव ने पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक चर्चित मीडिया से बातचीत में राधा ने भावुक होते हुए कहा, सभी लोग उनके साथ खड़े हुए हैं। इंडस्ट्री बहुत सपोर्टिव रही है। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जो हमारी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने माना कि यह समय उनके परिवार के लिए बेहद कठिन है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के सहयोग ने उन्हें हिम्मत दी है।राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने भी पुष्टि की कि कई बड़े सितारे लगातार संपर्क में हैं और आर्थिक रूप से सहयोग करने को तैयार हैं।

राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा

अगर निजी जिंदगी की बात करें तो राजपाल यादव की पहली शादी 1991 में करुणा यादव से हुई थी, लेकिन बेटी ज्योति के जन्म के समय उनकी पत्नी का निधन हो गया। महज 20 साल की उम्र में यह बड़ा आघात झेलने के बाद राजपाल कई साल अकेले रहे। साल 2001 में फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ की कनाडा शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात राधा से हुई। करीब दो साल तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने 10 मई 2003 को शादी कर ली। राधा ने न केवल राजपाल का घर दोबारा बसाया, बल्कि उनकी पहली पत्नी से हुई बेटी ज्योति की परवरिश की जिम्मेदारी भी निभाई।

इंडस्ट्री राजपाल के साथ मजबूती से खड़ी है।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखाया कि पर्दे पर लोगों को हंसाने वाला कलाकार जब मुश्किल में होता है, तो इंडस्ट्री भी उसके साथ मजबूती से खड़ी दिखाई देती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...