नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पॉपुलर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के फैंस के लिए परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। Lawrence Bisnoi Gang ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब मुनव्वर को धमकी दी है। इसके बाद मुंबई पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है और कॉमेडियन की सुरक्षा को बढ़ा दिया है।
मुनव्वर के साथ प्लेन में बैठे थे शूटर्स
बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के टारगेट पर हैं। बता दें कि, जिस फ्लाइट में Munawar Faruqui बैठे थे उसमें दो शूटर्स भी मौजूद थे। इसके अलावा शूटर्स मुनव्वर फारूकी के होटल में भी ठहरे हुए थे। फिलहाल अभी तक ऑफिशियल तौर पर यह पता नहीं चला है कि बिश्नोई गैंग मुनव्वर को टारगेट क्यों कर रही है।
लॉरेंस गैंग के टारगेट पर क्यों आए मुनव्वर
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स मुनव्वर को धमकियां क्यों दे रहे हैं। पुलिस की जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि मुनव्वर ने अपने एक शो के दौरान कुछ ऐसा कहा था जिसकी वजह से बिश्नोई समाज आहत हुआ।
दो बड़े कांड कर चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहले Salman Khan के घर पर फायरिंग की थी। गैंग के टारगेट पर अभी भी एक्टर बने हुए हैं। वहीं, बाबा सिद्दीकी की हत्या भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की। लॉरेंस गैंग ने यह भी धमकी दी है की जो सलमान खान की मदद के लिए आगे आएगा वह भी उनका निशाना बन जाएगा।
बढ़ा दी गई सलमान खान की सुरक्षा
बाबा सिद्दीकी के हत्या के बाद पुलिस ने सलमान खान को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा एक्टर के घर के बाहर की सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर और उनके पनवेल वाले फार्म हाउस में कड़ी सुरक्षा दी गई है।




