back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्योंकि सास भी कभी बहू’ से वापसी करते ही Smriti Irani बन गईं TV की सबसे ज्यादा पैसा चार्ज करने वाली एक्ट्रेस

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस केंद्रीय मंत्री रह चुकीं स्मृति ईरानी ने एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है जिसमें इस समय उनके किरदार से ज्यादा लेनेवाले फीस को लेकर चर्चां हो रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। करीब 25साल बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल से अपने दूसरे और नए सीजन के साथ एक बार फिर से टेलिविजन पर वापसी करनेवाली मशहूर एक्ट्रेस और अब राजनेता बनीं स्मृति ईरानी ने छोटे पर्दे पर फिर से धमाकेदार वापसी की है। स्मृति ईरानी की फीस ने सबको चौंका दिया है। खबर है कि स्मृति ईरानी हर एपिसोड के लिए 14 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं, जिससे वो टेलीविजन की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं।

अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस 

फिलहाल, इसी के साथ स्मृति टेलीविजन पर सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं। शो में तुलसी विरानी, जो एक आदर्श बहू और मां थीं, ने भारतीय महिलाओं के बीच अपनी एक खास जगह बना ली थीअब, इस शो के रीबूट में भी स्मृति उसी किरदार में वापसी कर चुकी हैं। उनके साथ अमर उपाध्याय भी फिर से ‘मिहिर’ की भूमिका में लौटे हैं। लंबे समय से टीआरपी में टॉप चल रहे सीरियल ‘अनुपमा’ की रुपाली गांगुली और हिना खान जैसी एक्ट्रेसेस को भी पछाड़ स्मृति ईरानी सबसे अधिक फीस लेने वाली कलाकार बन चुकी हैं। जहां रुपाली गांगुली हर एपिसोड के लिए करीब 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं तो वहीं हिना खान 2 लाख रुपये तक लेती हैं।

साल 2000 में देशभर में एक घरेलू नाम बन गई तुलसी विरानी एक बार फिर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ में नज़र आ रही हैं। इस शो ने उन्हें साल 2000 में देशभर में एक घरेलू नाम बना दिया था। अब एक बार फिर, उन्होंने इस किरदार को निभाते हुए दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनके अभिनय की नहीं, बल्कि उनकी फीस को लेकर भी हो रही है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मृति ईरानी इस शो के एक एपिसोड के लिए 14 लाख की मोटी रकम ले रही हैं, जिससे वह भारतीय टेलीविज़न की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में, जब स्मृति से इस खबर के बारे में पूछा गया कि क्या वह सच में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेस हैं, तो उन्होंने बिना हिचकिचाएं इसकी पुष्टि की हालांकि उन्होंने सटीक रकम नहीं बताई, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अपने लंबे करियर और मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है और वह इतना तो डिजर्व करती है। 

स्मृति ने कहा, एक कलाकार सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करता, और आपके चेहरे पर खुशी देखकर मुझे अच्छा लग रहा है, ये मैंने यह स्टैण्डर्ड एस्टाब्लिशड किया है कि अगर आप आंकड़ों और रेवन्यू के हिसाब से इतिहास रचते हैं, तो उसमें गर्व की बात होगी। वह एक यूनियन में रजिस्टर्ड हैं अपने हर कॉन्ट्रैक्ट में पूरी प्रोफेशनल बातचीत की है। उन्होंने यह भी कहा कि एक कलाकार को सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करना होता, बल्कि अपने आसपास के कलाकारों को ऊपर उठाना और प्रेरणा देना भी होता है। 

.तुलसी विरानी की वापसी पर भारतीय टेलीविज़न का सबसे आइकॉनिक टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी रहा है, यह शो साल 2000 से 2008 तक चला इसने एक पूरी जनरेशन की सोच को प्रभावित किया। शो में तुलसी विरानी, जो एक आदर्श बहू और मां थीं, ने भारतीय महिलाओं के बीच अपनी एक खास जगह बना ली थी। अब, इस शो के रीबूट में भी स्मृति उसी किरदार में वापसी कर चुकी है। जिसमें उनके सफर को वही से आगे बढ़ा दिया गया है। इसमें उनके साथ अन्य कलाकार में हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, रोहित सुचांती, शगुन शर्मा, प्राची सिंह जैसे कई नए चेहरे भी नज़र आ रहे हैं। जिसे अब स्टार प्लस और जियो सिनेमा पर दिखाया जा रहा है। 

तुलसी से टॉप पेड स्टार तक सफर स्मृति ईरानी की कहानी असाधारण है, एक साधारण परिवार से आने वाली यह एक्ट्रेस पहले मॉडलिंग में आईं, फिर टेलीविज़न पर आईं, जहां उन्होंने एक आम महिला की भावनाओं और संघर्षों को इतनी सच्चाई से निभाया कि वह हर घर की ‘तुलसी’ बन गईं। इसके बाद राजनीति में कदम रखा और केंद्रीय मंत्री भी बनी। अब वहीं करीब 25 साल बाद जब वह फिर से उसी किरदार में लौटी तो यह सिर्फ एक कमबैक नहीं, बल्कि अपने ही बनाए मुकाम को नई ऊंचाई तक ले जाना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Krystle Dsouza Birthday: टीवी से घर-घर फेमस, आइटम सॉन्ग ने बनाया सुपरस्टार क्रिस्टल डिसूजा का धमाकेदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की और बाद में...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...