नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अदनान शेख शादी के बाद Reception Party इंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान वह मास्क पहनी बेगम के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आए। रिसेप्शन पार्टी में अदनान शेख अपनी बेगम के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखे। रिसेप्शन पार्टी में टीवी और सोशल मीडिया के सेलिब्रिटीज भी शामिल थे। अदनान ने बेहद ही धूमधाम के साथ शादी की रस्मों को सेलिब्रेट किया। इसके बाद मुंबई में दोस्तों और करीबियों के साथ रिसेप्शन पार्टी एंजॉय किया।
मास्क के पीछे छिपी अदनान की दुल्हनिया
अरमान के रिसेप्शन पार्टी में कई सिलेब्रिटीज ने कपल को गुड विशेज दी है। बता दें कि, अदनान की बेगम शादी के हर फंक्शन में मास्क पहने हुए नजर आईं। Adnan Shaikh की बेगम ने अपने चेहरे को रिसेप्शन पार्टी में रेड कलर के लहंगे से मैच करता हुआ मास्क पहना हुआ था। वहीं, अदनान शेख भी ब्लैक कलर के सूट-बूट में काफी स्मार्ट लग रहे थे।
रिसेप्शन में शामिल हुए ये स्टार्स
अदनान शेख और बेगम आयशा की संगीत सेरेमनी काफी बेहतर तरीके से सेलिब्रेट की गई। इस दौरान टीवी और Social Media Stars भी मौजूद थे। अदनान के रिसेप्शन पार्टी में उनके खास दोस्त फैजू भी नजर आए। इसके अलावा विशाल पांडे, सना मकबूल और शिवानी कुमारी ने महफिल में चार चांद लगाया।
लोगों ने की आयशा बेगम का चेहरे देखने की मांग
सोशल मीडिया पर लोगों ने अदनान शेख की शादी में उनकी बेगम को हर फंक्शन में मास्क में ही देखा। एक यूजर ने लिखा, शादी हो गई पर बेगम का चेहरा नही दिखा। दूसरे यूज़र ने लिखा, ये पर्दा हटा दो… जरा मुखड़ा दिखा दो… तीसरे यूजर ने लिखा, मैं आयशा बेगम का चेहरा देखना चाहता हूं। बता दें कि, अदनान शेख की बेगम ने हल्दी, संगीत जैसे हर फंक्शन में मास्क से चेहरा ढाका हुआ था।





