नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बिग बॉस ओटीटी 3 में अदनान शेख की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। इस दौरान उनका सफर तो काफी छोटा रहा, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई। इम्यूनिटी टास्क में उनकी हार हुई थी जिसकी वजह से वह बिग बॉस के घर से बाहर हो गए थे। अब अदनान अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड आयशा से शादी कर रहे हैं। Adnaan Shaikh अपनी संगीत सेरेमनी पर इंजॉय करते नजर आए। संगीत के मौके पर अदनान काफी स्मार्ट लग रहे थे वहीं उनकी गर्लफ्रेंड आयशा की खूबसूरती ठीक तरीके से नहीं दिखी क्योंकि अदनान की बेगम मास्क के पीछे छिपी रहीं। संगीत सेरेमनी में कई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स भी मौजूद रहें।
1841323d79335558164767eef8e8e3a9-WhatsApp Image 2024-09-24 at 12.16.10.jpeg
संगीत में शामिल हुए ये बिग बॉस कंटेंस्टेंट्स
सोशल मीडिया के फेमस इनफ्लुएंसर अदनान शेख की संगीत सेरेमनी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स भी नजर आए। संगीत सेरेमनी फंक्शन में विशाल पांडे ब्लैक शेरवानी में काफी स्मार्ट लग रहे थे। बिग बॉस विनर सना मकबूल भी शरारा सूट में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, शिवानी कुमारी बैंगनी कलर के आउटफिट में प्यारी लग रही थीं। इस दौरान अदनान के खास दोस्त फैजू भी नजर आए।
दूल्हा दुल्हन का संगीत सेरेमनी लुक
संगीत सेरेमनी में दूल्हा दुल्हन की एंट्री काफी कमाल की थी। कपल हवा में उड़ने वाले पंख से एंटर हुए। अदनान शेख ने अपनी संगीत सेरेमनी में आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी इसके साथ उन्होंने ओवरकोट और पेंट कैरी किया हुआ था। इस लुक में दूल्हे राजा काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, होने वाली दुल्हनिया का लुक भी काफी ब्यूटीफुल रहा। आयशा ने गोल्डन कलर का ब्राइडल आउटफिट पहना हुआ था। हालांकि, आयशा ने आउटफिट से मैच होता हुआ मास्क लगाकर अपने चेहरे को छुपाया हुआ था।
अदनान का डांस वीडियो
सोशल मीडिया पर विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से अदनान का वीडियो शेयर किया गया है। संगीत फंक्शन के कई वीडियो और फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में अदनान अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अदनान को संगीत सेरेमनी के लिए यूजर्स बधाइयां दे रहे हैं।





