back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मौत की अफवाहों के बीच अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने शेयर की अपनी लेटेस्ट तस्वीर

सुरभि सिन्हा देश में फैले कोरोनावायरस महामारी के बीच जहां मनोरंजन जगत की कई जानी -मानी हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं बॉलीवुड में 90 के दशक में रुपहले पर्दे पर राज करने वाली ख़ूबसूरत अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री की आकस्मिक मौत की खबर ने रविवार शाम से सोशल मीडिया पर जोर पकड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर उनकी अचानक मौत को लेकर कई तरह की बाते सामने आ रही थी और फैंस उन्हें श्रंद्धाजलि भी दे रहे थे। हालांकि इस खबर की कोई पुष्टि भी नहीं हुई थी। वहीं इन सब के बीच अभिनेत्री ने सोमवार दोपहर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर अपनी मौत पर उड़ रही अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। मीनाक्षी इस समय अमेरिका टेक्सास प्रांत के डलास शहर में रह रही हैं और वहां से उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। तस्वीर को शेयर करते हुए मीनाक्षी ने लिखा -‘डांस पोज!’ मीनाक्षी की इस पोस्ट से अब यह साफ़ हो गया है उनकी मौत की खबर गलत थी। फिलहाल वह एकदम स्वस्थ हैं। उल्लेखनीय है कि मीनाक्षी ने साल 1983 में फिल्म ‘पेंटर बाबू’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और फिर बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं जिसमें हीरो, शहंशाह, मेरी जंग, घर हो तो ऐसा, दामिनी, घायल, घातक जैसी कई सुपरहिट फ़िल्में शामिल हैं। अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी मीनाक्षी शेषाद्रि ने 1985 में हरीश मैसूर नामक एक इनवेस्टमेंट बैंकर से शादी कर ली थी और फिर शादी के बाद वह जल्द ही अमेरिका में जा बसीं थीं। वह एक बेटे और एक बेटी की मां हैं। नृत्य की कई विधाओं में पारंगत मीनाक्षी शेषाद्रि फ़िल्मी दुनिया से दूर अमेरिका के टेक्सस स्थित डलास में एक डांस स्कूल भी चलाती हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म ने ही एक्ट्रेस की...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵