back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिता के निधन से शोक में हैं एक्‍टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

एक्‍टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद गहरे दुख में हैं और सोशल मीडिया पर उनको लेकर एक भावुक संदेश साझा किया।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय अपने पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद गहरे शोक में हैं। इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर पिता की याद में एक भावपूर्ण पोस्ट साझा की, जिसने प्रशंसकों का दिल छू लिया। सिद्धार्थ ने अपने पोस्ट में पिता की तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा कि उनके पिता ने जीवन को ऐसे मूल्यों के साथ जिया, जो हमेशा अडिग रहे। उन्होंने बताया कि पिता अनुशासन में सख्त थे, लेकिन दिल से बेहद कोमल, ताकतवर थे। उन्‍होंने कहा कि मेरे पिता अहंकार से कोसो दूर थे। इस संदेश ने उनके और पिता के रिश्ते की गहराई को दर्शाया और फैन्स को भी भावुक कर दिया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता को लिखा भावुक संदेश

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता के जीवन और उनके संघर्ष को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने हर मुश्किल का सामना हिम्मत और सकारात्मक सोच के साथ किया। मर्चेंट नेवी में कमांडिंग पोस्ट से लेकर बीमारी तक, उन्होंने कभी हार नहीं मानी। स्ट्रोक के बाद व्हीलचेयर पर रहने के बावजूद उनका जज्बा और हिम्मत कभी कम नहीं हुई। अपने संदेश में सिद्धार्थ ने लिखा कि उनके पिता की ईमानदारी उनकी सबसे बड़ी विरासत है और उनकी ताकत ने हमेशा उन्हें मार्गदर्शन दिया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि पापा ने शांति से उन्हें छोड़ दिया, लेकिन उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। सिद्धार्थ ने लिखा “आज जो कुछ भी मैं हूं, आपकी वजह से हूं, लव यू डैड” । 

सिद्धार्थ मल्होत्रा को है ये अफसोस

सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर कहते रहे हैं कि काम के कारण उन्हें मुंबई में रहना पड़ता है, जबकि उनके माता-पिता दिल्ली में रहते थे। उन्हें हमेशा इस बात का अफसोस रहता था कि वे अपने पिता के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए। पिता के निधन के बाद इस मुश्किल वक्त में सिद्धार्थ अपनी मां और परिवार के साथ दिल्ली में हैं। उनकी पत्नी कियारा आडवाणी भी उनके साथ हैं और इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार का ध्‍यान रख रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...