back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीमाओं से परे, राजनयिक हलकों में नाइटिंगेल ऑफ इंडिया के लिए मनाया गया शोक

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। संगीत की कोई सीमा नहीं होती। दुनिया ने भारत की कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही संदेशों द्वारा शोक व्यक्त किया। भारत में अमेरिकी दूतावास ने अपने संदेश में लिखा, हम भारत की महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनका आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इतिहास भारत के संगीत में उनके योगदान को सुनहरे शब्दों में अंकित करेगा। भारत में इजरायल के दूतावास ने अपने शोक संदेश में लिखा, हम भारत की कोकिला, लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हैं। संगीत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति! मुंबई में इजराइल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशनी ने लिखा, गाने संस्कृति का हिस्सा हैं, हमारी यादों का हिस्सा हैं। धन्यवाद लता जी। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने लिखा, भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से गहरा दुख हुआ। वह अपने आप में एक संस्था थी, उन्हें उनके अतुलनीय गायन के लिए ऑफिसर डे ला लीजन डीहोन्योर से सम्मानित किया गया। दुनिया भर में उनके प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने लिखा, सात दशकों से अधिक समय से भारत की सबसे महान पाश्र्व गायिकाओं में से एक लता मंगेशकर की दुखद निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने संगीत के माध्यम से हर शैली और संस्कृतियों को फैलाया है। उन्हें पीढ़ियों तक उनकी स्थायी विरासत के लिए याद किया जाएगा। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लिखा, भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ। यह वास्तव में एक युग का अंत है। टी.एस. तिरुमूर्ति, संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि ने लिखा कि राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। संगीत की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भारत रत्न लता मंगेशकर हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। –आईएएनएस एमएसबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵