नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता है पति – पत्नी होने के साथ ही दोनों अच्छे दोस्त भी हैं।वहीं इन दिनों अभिनव शुक्ला काफी चर्चा में आ जब एक्टर ने पत्नी रुबीना का साथ दिया और इसके बाद एक्टर को जान से मारने की धमकी भी आने लगी। वहीं अब एक्टर शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में नजर आए जहां उन्होंने अपनी और रुबीना से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया।
रुबीना से जलने पर क्या बोले एक्टर
इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, ‘वो बहुत मेहनत करती हैं और उसका फल उन्हें मिल रहा है। मैं डिस्ट्रेक्टेड जिनियस हूं। आज इधर चले गए, कल उधर चले गए। तो उस हिसाब से मुझे काम मिला। तो आप जब ये देखते हो तो आपको जलन कैसे हो सकती है? आप खुद को देख सकते हो। आप उतनी मेहनत ही नहीं कर रहे हो और आप उतना त्याग ही नहीं कर रहे हो अपनी जिंदगी में। रुबीना अच्छा कर रही है और इसीलिए उन्हें इसका फल मिल रहा है। तो आप जब ये देखते हो तो आपको जलन नहीं होती है आप इंस्पायर होते हो। इसके साथ ही एक्टर ने कहा रुबीना ने मुझेकभी भी इनसेक्योर नहीं होने दिया है। ‘
शराब की लत पर बोले एक्टर –
अभिनव शुक्ला को लेकर ऐसी भी खबरे हैं कि उन्हें शराब की लत लगी हुई है अब इसको लेकर एक्टर ने कहा, ‘कुछ लोगों ने अपने फायदे के लिए ऐसी अफवाह फैलाई लेकिन मुझे इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोग अब इस बात पर यकीन करते है कुछ नहीं करते हैं। लेकिन मेरा परिवार इन बातों की सच्चाई जनता हैं।
बता दें कि रुबीना और अभिनव शुक्ला ने जून 2018 में शादी की थी। कपल अब जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स हैं। उन्होंने अपनी बेटियों के नाम ईधा और जीवा रखा है।वर्क फ्रंट पर रुबीना दिलैक शो लाफ्टर शेफ्स और वॉर ऑफ वर्ड्स: बैटलग्राउंड में नजर आ रही हैं। वहीं अभिनव शुक्ला इस समय अपना ब्लॉग बनाते रहते है।





