नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अभिनव शुक्ला को कथित तौर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने जान से मारने की धमकी दी है। इस यूजर ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का हिस्सा होने का दावा किया। यह धमकी उनकी पत्नी रुबीना दिलैक और आसिम रियाज के बीच हुए झगड़े के बाद मिली है। इसका अभिनव शुक्ला ने स्क्रीनशॉट भी दिखाया था। वहीं अब पति के स्पोर्ट करते हुए एक्ट्रेस रुबीना ने धमकियों पर रिएक्शन दिया है।
अभिनव शुक्ला मिली धमकी
अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ मेंअभिषेक मल्हार और रुबीना दिलैक से लड़ाई करने के वजह से आसिम रियाज को रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ से निकालकर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद आसिम रियाज पर रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने कमेंट किया, आसिम के पास ना दिमाग और ना ही सही बात करने का ढंग, उनके पास सिर्फ फूले हुए मसल्स है। जिसे फिटनेस की पहचान तो बिल्कुल भी नहीं है।अब इसके बाद अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली।
एक्टर ने एक्स पर धमकी का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसे अंकुश गुप्ता नाम के शख्स ने भेजा है जो उन्हें गालियां दे रहा है। मैसेज में बोल रहा कि जब सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं। मैसेज में लिखा, ‘मैं लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से हूं। मुझे तुम्हारा पता मालूम है। क्या मैं आऊं? जैसे सलमान खान पर गोली चलाई गई थी, वैसे ही मैं तुम्हारे घर आकर AK-47 से तुम्हें मार दूंगा। ’मैसेज में आगे लिखा है, ‘यह तुम्हारी आखिरी चेतावनी है. आसिम के बारे में कुछ भी कहोगे, तुम्हारा नाम लिस्ट में होगा. लॉरेंस बिश्नोई आसिम के साथ है।
f09942f56d62147b4f43bdb88bf70b0c-Add a heading.jpg
रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट द्वारा दिया रिएक्शन
अब इस धमकी के बाद एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर आसिम रियाज के फैंस द्वारा मिल रही जान से मारने की धमकियों पर रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने वहीं धमकी वाला स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, मेरी चुप्पी मेरी कमजोरी नहीं है। मेरे सब्र की परिक्षा मत लो. सोशल मीडिया पर अब ये स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है।





