back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

टीवी शो अनुपमा अपनी बढ़ती लोकप्रियता और वायरल डायलॉग के चलते सोशल मीडिया पर छा गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का किरदार अनुपमा घर-घर में फेमस हो गया है, और उनके डायलॉग सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अनुपमा का डायलॉग “इतना मारूंगी” खूब वायरल हो गया। इस डायलॉग पर बिग बॉस 19 के फेमस कंटेस्टेंट आवेज दरबार ने रील बनाकर डांस किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके मजेदार मूव्स ने फैंस को खूब एंटरटेन किया। अनुज कपाड़िया ने भी इस रील पर रिएक्शन दिया, जिससे शो के फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं।

अनुपमा का डायलॉग फिर वायरल

टीवी शो अनुपमा का मशहूर डायलॉग “इतना मारुंगी” सोशल मीडिया पर एक बार फिर छा गया है। वीडियो में आवेज दरबार को इस डायलॉग पर अपने अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है। डायलॉग में अनुपमा कहती हैं कि वह किसी को “गिरा गिरा कर, दौड़ा दौड़ा कर, भगा भगा कर, जूता भिगो के, सैंडल तोड़ के, हाथ थक गए तो लातों से और पैर थक गए तो बातों से” मारेंगी। उनके मजेदार अंदाज और लंबा-चौड़ा डायलॉग फैंस के लिए हंसी और एंटरटेनमेंट का पैकेज बन गया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा और फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।

आवेज दरबार के वीडियो पर गौरव खन्ना समेत का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर आवेज दरबार का ‘इतना मारुंगी’ डायलॉग वाला डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे हैं और सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्शन दिया। अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा “भाई ये तुम्हारा बेस्ट वाला है।” इसके अलावा अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, आकांक्षा खन्ना, किम शर्मा और कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

‘अनुपमा’ फिर बना टीआरपी में टॉप

टीवी सीरियल अनुपमा अपनी जबरदस्त लोकप्रियता के चलते इस समय दर्शकों की पसंदीदा शो बन चुका है। सोशल मीडिया पर अनुपमा के कई डायलॉग वायरल हो रहे हैं और उनके किरदार को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते शो ने 2.2 की टीआरपी हासिल की, जो इसे टीआरपी चार्ट में टॉप पर रखती है। वहीं स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ भी इसी 2.2 की टीआरपी के साथ कड़ी टक्कर दे रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: चौकीदारी से करोड़ों की शान तक, गुरमीत चौधरी का दमदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता Gurmeet Choudhary आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 22 फरवरी 1984 को बिहार के भागलपुर में जन्मे गुरमीत का...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...