नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आश्रम वेब सीरीज ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है और फैंस इसके नए सीजन का इंतजार करते हैं। इस बार मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए इसे रात 12 बजे की बजाय 10 बजे ही रिलीज कर दिया। आश्रम 3 पार्ट 2 में बाबा निराला पर अब तक का सबसे बड़ा संकट आता है, जिससे उनकी दुनिया पूरी तरह बदल जाती है।
क्या है कहानी?
इस सीरीज में बाबा निराला (बॉबी देओल) अपने आश्रम की आड़ में अंधेरी दुनिया चला रहे हैं। इस बार कहानी में पम्मी (अदिति पोहनकर) की जेल से रिहाई और उसके बदले की जंग देखने को मिलेगी। बाबा ने पम्मी का शोषण किया था, लेकिन पम्मी ही जेल में डाल दी गई थी। अब पम्मी का एक ही मकसद है। बाबा से बदला लेना, सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब बाबा खुद पम्मी को जेल से निकालकर अपने आश्रम में वापस लाते हैं। लेकिन इस बार उनके सबसे भरोसेमंद इंसान में से एक उनसे धोखा करता है। अब सवाल यह है कि क्या बाबा निराला का साम्राज्य खत्म हो जाएगा? क्या कोई और उनकी गद्दी संभालेगा? इन सबका जवाब सीरीज में मिलेगा।
[EMBED]
Ek Badnaam Aashram 3 (Part 2) 🔥
Coming Soon 🫣@thedeol @MXPlayer #Aashram3 #MXPlayer #Amazon #BobbyDeol pic.twitter.com/rwfBlCNAoX
— Aman (@being_aman12) February 3, 2025
कैसा है ये सीजन?
इस बार कहानी की स्पीड पहले से तेज है, और स्क्रीनप्ले बेहद कसा हुआ है। हर सीन अहम लगता है और किसी भी सीन को बेवजह नहीं खींचा गया है। बाबा की काली दुनिया पहले से दिखाई जा चुकी है, इसलिए इस बार कहानी सीधे मुद्दे पर आती है। जो लोग पहले से इस सीरीज के फैन हैं, उनके लिए यह सीजन मिस करना मुश्किल होगा। वहीं, जो लोग पहली बार देख रहे हैं, उनके लिए शुरुआत में रीकैप दिया गया है ताकि उन्हें कहानी समझने में दिक्कत न हो।
किरदारों की एक्टिंग
बॉबी देओल (बाबा निराला) – इस रोल में वो एकदम फिट हैं और उन्होंने पहले से भी ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस दी है।
अदिति पोहनकर (पम्मी) – इस बार वह बॉबी देओल पर भी भारी पड़ गई हैं और उनका अभिनय जबरदस्त रहा।
चंदन रॉय सान्याल (भूपा स्वामी) – उनका किरदार और मजबूत हुआ है और उनकी एक्टिंग भी दमदार है।
त्रिधा चौधरी – खूबसूरत लगीं और उनका रोल भी इम्प्रेस करता है।
दर्शन कुमार – इस बार उनका स्क्रीन टाइम थोड़ा कम है, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा है।
डायरेक्शन और मेकिंग प्रकाश झा की डायरेक्शन का खास अंदाज इस सीरीज में झलकता है। हर किरदार को उनकी अहमियत दी गई है और एक भी सीन बेवजह नहीं लगता। पूरी सीरीज को इस तरह फिल्माया गया है कि आप एक बार देखना शुरू करें तो इसे पूरा किए बिना नहीं रुकेंगे।




