back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप बनी ‘आंखों की गुस्ताखियां’, जानें बॉक्स ऑफिस पर ‘मालिक’ का कैसा रहा हाल?

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ दर्शकों का ध्‍यान खींचने में असफल रही। फि‍ल्‍म महज चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो चुकी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड में स्टार किड्स का डेब्यू कोई नई बात नहीं, लेकिन हर लॉन्चिंग सफल हो, यह जरूरी नहीं। इसी कड़ी में शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी जैसे भरोसेमंद अभिनेता लीड रोल में थे, जिनका नाम आमतौर पर अच्छी फिल्मों से जुड़ा रहता है। मगर इस बार न तो कहानी चली, न स्टार पावर का असर हुआ। नतीजा यह रहा कि महज चार दिनों में ही फिल्म को 2025 की सबसे बड़ी डिजास्टर का तमगा मिल गया।

विक्रांत मैसी का यह असफल प्रयास हैरान करता है, क्योंकि हाल के वर्षों में उन्होंने लगातार सराहनीय काम किया है। बावजूद इसके, ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लड़खड़ा गई। दूसरी ओर, राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि ‘मालिक’ लंबे रेस की फिल्म साबित होती है या नहीं।

‘आंखों की गुस्ताखियां’ की कमाई रही बेहद निराशाजनक

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्‍म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन ने उम्मीद से भी नीचे गिरकर सबको चौंका दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन महज 35 लाख रुपये की ओपनिंग ली। इसके बाद कमाई लगातार गिरती गई और चौथे दिन सिर्फ 15 लाख रुपये ही जुटा पाई। इस तरह चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 1.45 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है, जो इसे 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल कर रहा है।

कमाई में ‘द भूतनी’ और ‘केसरी वीर’ से भी पीछे रह गई ‘आंखों की गुस्ताखियां’

2025 में अब तक कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन जुलाई तक जिन फिल्मों ने दर्शकों को सबसे ज्यादा निराश किया है, उनमें कुछ नाम खास तौर पर चर्चा में हैं। मौनी रॉय की ‘द भूतनी’ और सूरज पंचोली की ‘केसरी वीर’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लड़खड़ा चुकी हैं। चौथे दिन ‘द भूतनी’ ने करीब 1.2 करोड़ रुपये और ‘केसरी वीर’ ने 18 लाख रुपये की कमाई की थी। हालांकि इन दोनों को भी पछाड़ते हुए विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली फिल्म बन गई है। 

‘मालिक’ की पकड़ मजबूत, जाने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ भी 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती रुझानों के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन ‘मालिक’ ने 1.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 15.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...