नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 में मुंबई में हुआ था। एक्टर को परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें इस नाम से एक खास वजह से बुलाया जाता है। वह किसी भी काम को परफेक्शन के साथ करते हैं और इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करते हैं। आज एक्टर की फिल्म का एक मजेदार किस्सा जानेंगे।
इस वजह से नहीं नहा रहे थे आमिर खान
फिल्म गुलाम के लिए अमीर खान ने 10 दिन तक न नहाने की कसम खा ली थी। एक्टर को अपनी फिल्म का एक सीन बिल्कुल परफेक्ट चाहिए था। इस दिन में उनके चेहरे पर गंदगी जमा होती है और वह इस सीन को शूट नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद ही आमिर खान ने 10 से 12 दिन तक नहीं नहाने का फैसला लिया था।
आमिर खान के करियर की पहली फिल्म
आमिर खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘यादों की बारात’ से की थी। इस फिल्म के बाद उनका करियर चमक गया और साल 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ खूब चली। एक्टर को उनकी मेहनत का फल मिला और वह देखते ही देखते बड़े स्टार बन गए।
आमिर खान की कुछ सुपरहिट फिल्में
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आमिर खान का सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। एक्टर की फिल्म ‘गजनी’ में उनका खूंखार अवतार देखने को मिला था। एक्टर ने ठीक ऐसा ही किरदार फिल्म ‘राख’ में निभाया था। इसके अलावा वह राजा हिंदुस्तानी, रंग दे बसंती, फना, तारे ज़मीन पर, तलाश 3 इडियट्स, धूम 3, पीके, दंगल जबरदस्त हिट फिल्में रही है।
आमिर खान का जन्मदिन होगा स्पेशल
इस बार आमिर खान का 60वां बर्थडे बहुत स्पेशल होने वाला है। इस खास मौके पर ‘सिनेमा का जादूगर’ के नाम से एक फिल्म फेस्टिवल रखा गया है। इस दौरान एक्टर की कुल 22 पुरानी फिल्मों को दोबारा देखा जाएगा। यह फिल्म फेस्टिवल 14 मार्च से लेकर 27 मार्च तक जारी रहेगा।




