नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में इस समय चारों तरफ एक से बढ़कर एक फिल्मों का क्रश बना हुआ है। इस महीने मार्च में ही ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर‘ दस्तक देने वाली है। इसको लेकर दर्शकों के मन में काफी ज्यादा उत्सुकता बनी हुई है। इसके अलावा और कई फिल्में है जो सिनेमाघर में आने को तैयार है तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।
सनी देओल
सनी देओल ने फिल्मों में एक बार फिर से कम बैक कर लिया है। 2024 में रिलीज हुई ‘गदर’ ने जबरदस्त कमाई की। वहीं अब एक्टर की जाट 10 अप्रैल को आ रही है। इस दिल को बनाने की जिम्मेदारी गोपिचंद ने ली है। यूं तो उम्मीद ऐसी है फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा छाप लेगी। इसके अलावा ‘बॉर्डर 2’ भी 2026 में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन जैसे एक्टर्स की एंट्री करवाई गई है।
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त इसी साल 2025 में रिलीज होने वाली है जो की सिनेमाघर में धमाल मचा देगी। इस फिल्म में ऋतिक के अपोजिट इस फिल्म में जूनियर एनटीआर होंगे।
विक्की कौशल
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अब तक इस फिल्म ने 500 से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।यह फिल्म उनके करियर के लिए भी धांसू साबित हुई। इसके अलावा विक्की कौशल संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट भी होंगी। ये फिल्म साल 2026 दिसंबर में रिलीज होगी।
अक्षय कुमार
फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम सबसे आगे है क्योंकि उनकी कई सारी फिल्में एक-दो साल के अंदर रिलीज होने वालीहै।उसकी लिस्ट में- ‘केसरी चैपर 2’, जून में ‘हाउसफुल 5’ और अगस्त तक ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ भी इसी साल आ सकती है। वहीं साल 2026 में प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला को रिलीज किया जाएगा।




