नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । साल 2026 बॉलीवुड दर्शकों के लिए कॉमेडी और मनोरंजन से भरा होने वाला है। अगले साल कई मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, वरुण धवन और आयुष्मान खुराना जैसी स्टार कास्ट नजर आएगी। इनमें से कुछ फिल्मों की रिलीज डेट भी पहले ही घोषित हो चुकी है।
हेरा फेरी 3
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की मशहूर तिकड़ी फिर से बड़े पर्दे पर कॉमिक धमाका करने आ रही है। इस फ्रेंचाइजी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर नहीं आई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘हेरा फेरी 3’ अगले साल मानसून से पहले बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है।
भूत बंगला
‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जिसे प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन स्टारर यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म डेविड धवन के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होगी।
धमाल 4
अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ भी 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। पहले यह फिल्म ईद 2026 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट मई 2026 तक पोस्टपोन कर दी गई है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
पति, पत्नी और वो दो
2019 में आई फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ का सीक्वल ‘पति, पत्नी और वो दो’ 4 मार्च 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस रोमांटिक-कॉमेडी में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में दिखाई देंगे।





