नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । साल 2025 में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जो एक्शन-थ्रिलर और रोमांस से भरपूर है। जिन्होने दर्शकों का दिल और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। अगर आपने अभी तक इन धमाकेदार फिल्मों को नहीं देखा है तो हम आपका काम आसान करने के लिए टॉप रेटेड फिल्मों की लिस्ट लाए हैं जो ओटीटी पर उपलब्ध हैं।
फिल्म छावा (film chaava)
फिल्म छावा एक ऐतिहासिक-मराठावाड़ा की विरासत पर एक्शन ड्रामा फिल्महै, जो मराठा शासक संभाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड है। इसमे एक्टर विक्की कौशल ने मुख्य रोल अदा किया है, जबकि अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म में नजर आई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
L2: एम्पुरान (L2: Empuran)
यह मूवी मलयालम सिनेमा की यह पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘लूसिफर’ त्रयी की दूसरी कड़ी है। पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी फिल्म में मोहनलाल, पृथ्वीराज, टोविनो थॉमस, मंजू वारियर और रिक युने जैसे सितारे हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 268.1 करोड़ रुपये की कमाई की। यह 2025 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है और जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
संक्रांतिकी वस्थूनम (Sankranti Vasthoonam)
अनिल रविपुडी के डायरेक्शन में बनी तेलुगु सिनेमा की यह एक्शन कॉमेडी फिल्म संक्रांतिकी वस्थूनम भी शानदार है। इस फिल्म में वेंकटेश, ऐश्वर्या राजेश, मीनाक्षी चौधरी और पी साई कुमार जैसे सितारें हैं। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 258.4 करोड़ रुपये कमाए। आप से ZEE5 पर देख सकते है।
गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly)
गुड बैड अग्ली तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसे आदिक रविचंद्रन ने निर्देशित किया। अजित कुमार, त्रिशा कृष्णन, अर्जुन दास और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों से भरी हुए है। फिल्म का बजट 180 करोड़ था और इसने 248.1 करोड़ रुपये की कमाई की। आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
थुडारम (Thudaram)
मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘थुडारम’ (Thudaram) का निर्देशन थारुण मूर्ति ने किया। मोहनलाल और शोभना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का बजट 50 करोड़ था यह वर्ल्डवाइड 233.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते है।
ड्रैगन (Dragon)
इस फिल्म को डायरेक्टर अश्वथ मारीमुथु ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ‘ड्रैगन’तमिल कॉमेडी ड्रामा है। प्रदीप रंगनाथन ने मुख्य भूमिका निभाई। 35 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 150.4 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।





