back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Weather Update: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

राजधानी दिल्‍ली में IMD ने आज गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है, और तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में देर रात से लगातार बादल बरस रहे है। कई हिस्‍सों में जमकर बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में कुछ गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि, IMD ने आज गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है, और तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

हिमालय की तलहटी के पास अटका मानसून

राजधानी दिल्ली में बीते दो दिन से बारिश का सिलसिला थम गया। मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के पास अटक गया है। इस वजह से उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश औसतन कम हो गई है। इससे 2 दिन से न केवल तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है बल्कि उमस से भी लोग परेशान हुए है।

 मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

राजधानी में कब होगी जमकर बारिश 

वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी में एक से दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है। 28 से 31 जुलाई के बीच तापमान में कमी आने लगेगी। इस दौरान तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। तापमान में कमी मानसून की फिर से शुरू होने के वजह होगी। इससे उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

गर्मी और उमस से हाल बेहाल

बता दें कि, मानसून के शुरुआत के बावजूद दिल्‍ली में दिनभर तेज धूप निकली रही। इससे लोगों को उमस ने भी हाल बेहाल किया। हालांकि, बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाए जरूर, लेकिन बारिश कहीं नहीं हुई। 

गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 94 से 58 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

दिल्ली का AQI 91 दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का AQI 91 दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। NCR के शहरों का AQI भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। जब तब बारिश होने से हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का रंग, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, जाने मौसम का हाल

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज धूप और सामान्य से अधिक तापमान महसूस किया गया। हालांकि अब मौसम...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...