नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अपने अजीबोगरीब फैसलों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कॉर्पोरेशन कर दिया था। मस्क अब ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ रहे हैं। उन्हें कंपनी के लिए एक नया सीईओ मिल गया है।
मस्क ने की घोषणा
मस्क ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैंने ट्विटर के लिए एक नया सीईओ नियुक्त किया है।” वह 6 हफ्ते में काम शुरू कर देंगी। मेरी भूमिका अब exec chair और सीटीओ की होगी। हालांकि, मस्क ने अपने ट्वीट में नए CEO का नाम नहीं लिया। उन्होंने केवल संकेत दिया कि वह एक महिला होंगी।
लिंडा याकारिनो बन सकती हैं नई CEO
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क ने ट्विटर के नए सीईओ की भूमिका के बारे में लिंडा याकारिनो से बात की। वह अभी एनबीसी यूनिवर्सल की एडवर्टाइजमेंट हेड हैं। मस्क ने पहले कहा था कि नए सीईओ की नियुक्ति के बाद वह पद छोड़ देंगे। एलन मस्क ने अक्टूबर में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद वे ट्विटर के सीईओ बने। उन्होंने दिसंबर में कहा था कि अगर कोई नया सीईओ मिला तो वह इस्तीफा दे देंगे।
कौन हैं लिंडा याकारिनो?
याकारिनो ने पिछले महीने मियामी में मस्क का इंटरव्यू लिया था। याकारिनो 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ हैं। वह कंपनी के लिए एडवर्टाइजमेंट एंड पार्टनरशिप हेड हैं। इससे पहले, उन्होंने कंपनी के केबल मनोरंजन और डिजिटल विज्ञापन सेल्स में भी काम किया है। याकारिनो ने अपनी पढ़ाई Penn State University से लिब्रल आर्ट और टेलीकम्युनिकेशन में की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होनें खुद ही CEO बनने की इच्छा जाहिर की थी।




