back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान में चुनाव के मुद्दे पर आयोग का राष्ट्रपति से चर्चा करने से इनकार

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने रविवार को पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा विधानसभाओं के चुनाव तारीखों पर विचार-विमर्श के लिए राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी के साथ बैठक करने से इनकार कर दिया।

इस्लामाबाद,एजेंसी।पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने रविवार को पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा विधानसभाओं के चुनाव तारीखों पर विचार-विमर्श के लिए राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी के साथ बैठक करने से इनकार कर दिया। आयोग ने इसकी वजह बताई कि यह मामला विचाराधीन है। यह रिपोर्ट पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डान ने आज (सोमवार) अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है।

राष्ट्रपति के सचिव को पत्र भेजा

डान की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने इस संबंध में राष्ट्रपति के सचिव को पत्र भेजा। इस पत्र पर आयोग के सचिव उमर हामिद खान के हस्ताक्षर हैं। इस पत्र में कहा गया है कि यह मामला विभिन्न न्यायिक मंचों के समक्ष लंबित है। इस वजह से मुख्य चुनाव आयुक्त, राष्ट्रपति से नहीं मिल सके।राष्ट्रपति से परामर्श के संबंध में अंतिम निर्णय आयोग सोमवार को अपनी बैठक में लेगा।

अधोहस्ताक्षरी को यह बताने का निर्देश दिया

पत्र में साफ किया गया है कि राष्ट्रपति अल्वी के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा को तत्काल बैठक के लिए आमंत्रित करने का पत्र आयोग के समक्ष विचार के लिए रखा गया। इस पर विचार-विमर्श के बाद आयोग ने अधोहस्ताक्षरी को यह बताने का निर्देश दिया है कि आयोग अपने संवैधानिक और कानूनी दायित्वों से अच्छी तरह वाकिफ है। इससे पहले के पत्र का आठ फरवरी को जवाब दिया जा चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵