back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhattisgarh: भिलाई में पटाखा फैक्टरी कारोबारी के ठिकानों पर ED की दबिश, महादेव ऐप घोटाले से जुड़े तार

Raipur: छत्तीसगढ़ के भिलाई में ED ने आज सुबह पटाखा व्यापारी सुरेश घींगानी के घर दबिश दी। ईडी के अफसर चार गाड़ियों में भिलाई के पदुमनगर स्थित धींगानी फायर वर्क्स के संचालक सुरेश घिंघानी के घर पहुंचे।

रायपुर, हि.स.। छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह पटाखा व्यापारी सुरेश घींगानी के घर दबिश दी। ईडी के अफसर चार गाड़ियों में भिलाई के पदुमनगर स्थित धींगानी फायर वर्क्स के संचालक सुरेश घिंघानी के घर पहुंचे। कुछ देर पड़ताल और पूछताछ के बाद ईडी की टीम सुरेश धींगानी के बेटे विवेक धींगानी को गाड़ी में बिठाकर ले गई।

घिंघानी के ठिकानों पर ईडी ने दूसरी बार दबिश दी

उच्च पदस्थ प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम विवेक धींगानी को वसुंधरा नगर स्थित गोदाम गई है। भिलाई-3 में पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान और पदुम नगर स्थित घर पर ईडी की कार्रवाई जारी है। इनकी रायपुर के पंडरी में भी पटाखे की दुकान है। घिंघानी के ठिकानों पर ईडी ने दूसरी बार दबिश दी है। कहा जा रहा है कि ईडी को महादेव और अन्य घोटालों के लेनदेन से जुड़े अहम सुबूत मिले हैं।

CRPF तैनात

उधर, बालोद के दल्लीराजहरा में माइनिंग कारोबारी सुमित लोढ़ा और सौरभ लोढ़ा के कार्यालय में ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ की टीम मौजूद है। सुमित लोढ़ा व सौरभ लोढ़ा का ढुलकी, गिधाली, दल्ली, रावघाट में आयरन माइनिंग व ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

I-PAC केस में बड़ा दावा: ED बोली-रेड के वक्त ममता बनर्जी ने छीने सबूत, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार (10 जनवरी 2026) को I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने अपनी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...