back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्ग – वीवीपैट वेयर हाउस का लोकार्पण, निर्वाचन कार्यों में होगी सुविधा : कलेक्टर

दुर्ग 29 जून(हि. स.)। कलेक्ट्रेट परिसर में आज वीवीपैट वेयर हाउस का लोकार्पण कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के हाथों संपन्न हुआ। एक करोड़ आठ लाख रुपए की लागत से बने इस वेयर हाउस से निर्वाचन कार्यों में सुविधा होगी। इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने कहा कि पूर्व में पुरानी बिल्डिंग में वीवीपैट मशीन रखी जाती थी। छोटी जगह होने की वजह से रखरखाव में दिक्कत होती थी। नई बिल्डिंग में पर्याप्त जगह होने की वजह से वीवीपैट मशीनों को रखने में दिक्कत दूर होगी। कलेक्टर ने निर्वाचन संबंधी अन्य गतिविधियों की जानकारी भी उप जिला निर्वाचन अधिकारी से ली। उन्होंने बताया कि आयोग के दिये हुए दायित्व के मुताबिक कार्य प्रगति पर हैं। कलेक्टर ने लोकार्पण के अवसर पर कहा कि वीवीपैट की जरूरतों के मुताबिक नई बिल्डिंग तैयार की गई है। इससे निर्वाचन संबंधी कार्यों में आसानी होगी। इस मौके पर अपर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, बीबी पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर डाॅ. प्रियंका वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में ज़मीन खरीदने के लिए जेब करनी होगी ढीली, कलेक्टर रेट फिर बढ़ेंगे, गुरुग्राम में सबसे ज़्यादा उछाल

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। हरियाणा में ज़मीन खरीदना अब महंगा हो जाएगा, राज्य सरकार अगस्त महीने से प्रॉपर्टी के संशोधित कलेक्टर रेट लागू करने जा...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵