दुर्ग 2 मार्च (हि. स.)। भिलाई नगर पालिक निगम के 70 वार्डों का आरक्षण प्रक्रिया आज कलेक्टरेट ऑफिस दुर्ग में पूर्ण कर ली गई है । जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 27 वार्ड को आरक्षित किया गया है। सामान्य महिला के लिए 13, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए छह, अनुसूचित जनजाति के लिए दो, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जाति के लिए छह एवं अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन वार्ड को आरक्षित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे




