back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्ग – महासमुंद में हुए भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा सहित पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन

दुर्ग,18 मई (हि. स.)। महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा एवं मामले की जांच हेतु राज्यपाल को जिलाधीश के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया। आज भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम शुक्ला के नेतृत्व में महासमुंद जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए उपहार सामग्री की खरीद और वही मई माह के लिए वितरित रेडी टू ईट सामग्री की खरीद में हुए अनियमितता की जांच के लिए राज्यपाल को, दुर्ग कलेक्टर के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इन मांगों में धरने पर बैठे अधिकारी सुधाकर बोदले को पर्याप्त सुरक्षा दी जाय, खरीद प्रक्रिया आबंटन आदि में भ्रष्टाचार के तमाम मामलो की उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से जांच करवाई जाए, संबंधित मंत्री को बर्खास्त करने की कार्यवाही हो, तमाम लाभार्थियों को डीबीटी द्वारा सीधे भुगतान किया जाए,महासमुंद के मामले से संबंधित तमाम पत्राचार और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए जाए शामिल है ।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ,महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम शुक्ला, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति यादव , माया यादव ,स्वाति साहू , रमा साहू शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵