back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्ग: कोविड-19 के मुश्किल दौर में हुआ जीवन को समझने का अनुभव- नेहा सागर

दुर्ग, 12 मई (हि. स.)। नर्सिंग दुनिया का सबसे सेवामयी पेशा है, वह स्नेह और दुलार से रोगी की देखभाल करती है। विश्वभर में "अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस" प्रतिवर्ष 12 मई को नोबल नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली ‘फ्लोरेंस नाइटइंगेल’ के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इस वर्ष थीम रखी गई है- नर्स: आवाज नेतृत्व की| यह दिवस लोगों के स्वास्थ्य के प्रति नर्सों के योगदान का प्रतीक है। दुर्ग जिले के चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में एक महीने से कोविड-19 के लिए स्पेशल ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स नेहा सागर कोविड वार्ड में त्याग की भावना से मरीज की देखभाल कर रही है। नेहा बताती है नर्स की नौकरी में सेवा भाव का ऐसा जुनून था कि जब खुद का परिवार बसाने का वक्त आया तो स्वार्थ त्याग कर परमार्थ को चुनने में हिचक नहीं किया। उन्होंने बताया पेट के इलाज के लिए चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी थी । जब ऑपरेशन कराने का समय मिल गया , तभी स्वास्थ्य विभाग से सूचना मिली की कोविड केयर सेंटर में डयूटी पर उपस्थित होना है। ऐसे मुश्किल वक्त में अपना हित त्याग कर सेवा का रास्ता चुना और आज एक महीने से चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में डयूटी पूरी ईमानदारी से निभा रही है। नेहा बताती हैं जब कोविड अस्पताल में 12 अप्रैल को ज्वाइंन किया तब हर दिन 25 से 30 मृत्यु चंदुलाल चंद्राकर कोविड डेडीकेडेट अस्पताल में हुआ करती थी। लेकिन अस्पताल के मेडिकल टीम और 24 घंटे के सेवा में तत्पर रहने से आज मौत के आंकड़े शून्यता की ओर है। अस्पताल के मेडिकल नोडल ऑफसर डॉ अनिल कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में पूरा स्टॉफ एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते हैं। कोविड-19 महामारी के दौर में जब कोई मरीज अस्पताल के वार्ड में अपने बेड में होता है तो उनके साथ परिवार को कोई सदस्य भी नहीं होता है। ऐसे में एक नर्स ही मरीज की शारीरिक पीड़ा को अच्छी तरह समझ कर उन्हें बीमारियों से लड़ने का एक मानसिक जज्बा भी देती हैं। नेहा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक महीने से परिवार से दूर हॉस्टल में रहकर डयूटी करनी पड़ रही है। नेहा का मानना है कि कोविड-19 से लड़ाई में हम सभी को मिलकर आगे आने की जरुरत है तभी हम डेथ रेट को शून्य पर ले जा सकते हैं। एक नर्स में मरीज के दर्द और तकलीफों को समझने की काबिलीयत होनी चाहिए और दिल से उसकी मदद भी करनी चाहिए। मरीज़ के साथ अपनेपन और धीरज से पेश आना चाहिए। नेहा की पदस्थापना बेमेतरा जिले के नवागढ ब्लॉक के ग्राम कटई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 साल से हैं। नेहा का ससुराल रायपुर में है। वह अपने मां-बाप की देखभाल करते हुए नवागढ में रहती है। मां को स्पाइनल इंज्यूरी होने से उनका देखभाल करने की जिम्मेदारी भी नेहा को निभानी होती है। हिन्दुस्थान समाचार /अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जेमिमा रोड्रिग्स के एंग्जायटी अनुभव की तारीफ की, बोलीं – शेयर करने के लिए धन्यवाद

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵