back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धमतरी : हथबंद में जली हुई पैरावट पर मिला कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रायपुर धमतरी, 24 फरवरी ( हि. स.)I जली हुई पैरावट पर कंकाल मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कंकाल को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेज दिया है। कुरूद एसडीओपी सारिका वैद्य से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम हथबंध के ग्रामीणों ने जली हुई पैरावट में एक कंकाल देखा। इसे देखने घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर बिरेझर व कुरुद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद जली हुई पैरावट से कंकाल को बाहर निकाला। कंकाल के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद इसे पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेज दिया है। डीएसपी सारिका वैद्य का कहना है कि फिलहाल यह कंकाल मानव का है या जंगली जानवरों का, कुछ कह पाना संभव नहीं है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵