dhamtari-quotkhabo-lathi-jabo-jail-foolish-this-bhupesh-baghelquot-district-level-farmer-movement-organized-by-bjp
dhamtari-quotkhabo-lathi-jabo-jail-foolish-this-bhupesh-baghelquot-district-level-farmer-movement-organized-by-bjp

धमतरी : "खाबो लाठी जाबो जेल, मूर्ख बना दिस भूपेश बघेल", भाजपा द्वारा जिलास्तरीय किसान आंदोलन का आयोजन

धमतरी, 22 जनवरी ( हि. स.)। किसानों का एक-एक दाना धान खरीदने, बोनस देने और किसानों की अन्य मांगों को राज्य सरकार द्वारा पूर्ण नहीं करने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी मैदान में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जिन मुद्दों को लेकर प्रदेश में काबिज हुई है, उन मुद्दों पर अमल नहीं कर पा रही है। धान खरीदी रक माह देर से शुरू हुई। वर्तमान में बारदाने का संकट हो गया है। किसान हताश और परेशान हैं। इसी तरह प्रदेश के युवा बेरोजगार हैं। राज्य सरकार को किसानों से झूठे वादे नहीं करने चाहिए। बोनस की राशि अब तक किसानों को पूरी नहीं मिल पाई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष शशि पवार ने कहा कि प्रदेश में विकास थम गया है। आज किसान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भूपेश सरकार ने 25 सौ रुपये में धान खरीदने की बात कही थी, लेकिन सरकार द्वारा 25 सौ रुपये में धान खरीदी नहीं की जा रही है। किसानों के बचे हुए बोनस को किश्तों में एक साल में दिया जा रहा है। धान खरीदी को लेकर जिस प्रकार की समस्या राज्य सरकार ने पैदा की है उसकी वजह से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। महेंद्र पंडित ने कहा कि किसानों के समर्थन की बात केवल भाजपा सरकार करती है। छत्तीसगढ़ सरकार के शासन में सबसे ज्यादा गो तस्करी हो रही है। सरकार द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने धरना में खाबो लाठी जाबो जेल, मूर्ख बनादिस भूपेश बघेल ल नारा बुलंद किया। अंत में प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला स्तरीय आयोजन में धमतरी ब्लाक के अलावा नगरी, मगरलोड, कुरूद ब्लाॅक से काफी संख्या में किसान पहुंचे। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से धमतरी विधायक रंजना साहू, सिहावा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पिंकी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, मछुआ प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नेहरू निषाद, निरंजन सिन्हा, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, महेंद्र पंडित, श्याम देवी साहू, कविंद्र जैन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल बरड़िया, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, सभापति कृषि जनपद सदस्य पिंकू साहू, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा, प्रकाश गोलछा सहित अन्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in