back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धमतरी : जुलाई में कई शादियां, स्वजनों को नियम में छूट का इंतजार

धमतरी, 20 जून ( हि. स.)। कोरोना संकट के बाद स्थगित कई शादियां आषाढ़ माह में तय है। अब कोरोना संक्रमण कम हो गया है, ऐसे में स्वजनों को धूमधाम से शादी करने के लिए शासन के नियमावली में छूट का इंतजार है। दूसरी ओर शासन से शादी के नियमावली में शिथिल करने कोई नया आदेश जारी नहीं की है। मार्च-अप्रैल माह में कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने से कई तय शादियां स्थगित हो गई। धूमधाम से शादी करने लोगों ने कार्ड प्रकाशन व पूरी तैयारी के बाद भी दूसरी तिथि तय कर ली थी। ऐसे अधिकांश शादियां अब जुलाई माह में तय है। शादी के लग्न शुरू होने में कुछ ही दिन शेष है। शादी आयोजित कराने वाले परिवारों को अब शासन के नियमावली में छूट का इंतजार है, क्योंकि जिले में कोरोना संकट पहले से काफी कम हो गया है। सिर्फ दो प्रतिशत ही शेष है। जिला प्रशासन ने लाॅकडाउन के बाद सभी व्यवसाय व अन्य चीजों में छूट दे दी है, ऐसे में अब आषाढ़ माह में शादी करने वाले परिवारों को धूमधाम से शादी करने के लिए छूट का इंतजार है। कोरोना संकट कम होने के बाद शासन के नियमों को ताक में रख गुप चुप तरीके से भीड़ में शादियां शुरू हो गई है। गांवों में भोज कराने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब लोग शासन के नियमों का भी पालन नहीं कर रहे हैं। नियम में कोई बदलाव नहीं एसडीएम चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि शादी के लिए कोरोना गाइडलाइन का नियम लागू है। पहले से तय नियम के अनुसार शादी में अभी भी 20 लोगों के शामिल होने का है। इस नियम में शिथिल या छूट देने संबंधी शासन से कोई आदेश नहीं है। ऐसे में शादी कराने से पहले अनुमति व निर्धारित संख्या में लोग शामिल होकर ही शादी करें। धूमधाम से लोगों की भीड़ में शादी कराते यदि शिकायत मिली तो शासन के नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि कोरोना संक्रमण अभी भी जिले में आ रहा है। पूरी तरह संक्रमण नहीं थमा है। कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन कर शादी करें। शादी में सभी स्वजन मास्क लगाएं। शारीरिक दूरी बनाकर ही रहें। भीड़ बढ़ने पर कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Advertisementspot_img

Also Read:

विवाह पंचमी 2025: जानें क्यों नहीं होती इस दिन शादी, राम-सीता विवाह से जुड़ी है रोचक कथा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को हिन्दू धर्म में विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन...
spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵