back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धमतरी- विवाह व अन्य कार्यक्रमों में 10 व्यक्ति ही हो सकते हैं शामिल

धमतरी, 11 मई ( हि.स.)। शासन के निर्देशानुसार विवाह, सामाजिक, धार्मिक आयोजनों की अनुमति अनुविभागीय दंडाधिकारी से लेनी है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने आदेश जारी कर कहा है कि शादी-विवाह तथा अन्य कार्यक्रमों में किसी भी स्थिति में दस से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होने चाहिए। आवेदक को आवेदन पत्र में शादी अथवा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने वाले व्यक्तियों की नामजद सूचना देनी होगी, इसके बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। शादी तथा अन्य समारोह किसी भी धर्मशाला, विवाह घर, होटल इत्यादि में नहीं किए जाएंगे, बल्कि वर अथवा वधु के घर में ही सम्पादित किए जाएंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि होम आइसोलेशन/लक्षणात्मक व्यक्तियों के घरों में शादी का आयोजन नहीं किया जा सकता। जिला दण्डाधिकारी ने आदेश में कहा है कि आगामी आदेश तक सभी किसी भी शादी गृह, होटल, धर्मशाला इत्यादि कोई भी विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बुकिंग नहीं किया जाए। इस आदेश की प्रति सभी विवाहगृह और होटल आदि में उपलब्ध कराकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इसकी तामिली सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही यह सलाह भी वर-वधु तथा परिजनों को दी गई है कि अत्यंत आवश्यक होने की स्थिति में कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए दस व्यक्तियों की उपस्थिति में विवाह कार्यक्रम संपादित किए जाएं। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...