प्रकाश सिंह बादल के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर शोक जताया।
प्रकाश सिंह बादल के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

लखनऊ,एजेंसी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर शोक जताया। प्रकाश सिंह बादल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह माटी के लाल थे और हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे। सिंह ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल एक कद्दावर राजनेता थे, जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपर्ण भूमिका निभाई। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए।

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव ने भी शोक जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने शोक सन्देश में कहा कि प्रकाश सिंह बादल एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। पंजाब के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के मंत्री के रूप में बादल की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर बादल के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें. भावभीनी श्रद्धांजलि!

मायावती ने भी ट्वीट करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं

बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि काफी लम्बा सम्मानित राजनीतिक सफर तय करने वाले शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन ख़बर अति-दुखद है। उनके परिवार व समस्त अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।दरअसल, मंगलवार रात पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया। वे 95 साल के थे। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस हार्ट अस्पताल में आखिरी सांस ली। पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in