दंतेवाड़ा/रायपुर,23 जून (हि.स.)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिन्दू साम्राज्य दिवस ,जो कि शिवाजी महाराज के तिथि अनुसार जयेष्ठ शुक्ल त्रयोदशी में मनाया जाता है के अवसर पर कुआकोंडा खण्ड के नकुलनार में स्वयं सेवकों द्वारा शिशु मंदिर में एक बौद्धिक कार्यशाला आयोजित की गयी। इस अवसर पर कुआकोंडा खण्ड के आसपास के 30 से अधिक स्वयं सेवक कार्यक्रम में उपस्थित थे। जिन्हें भारत के वीर सपूत शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, जैसे कर्मयोगियों की जीवनी और जीवनशैली के विचारों की जानकारी उपस्थित स्वयंसेवको को दी गई। इस विशेष तिथि का महत्व इसलिए अधिक है क्योंकि वीर शिवाजी महाराज ने मुगलों को परास्त कर इसी दिन हिंदू साम्राज्य स्थापित किया था। जहाँ उनका राज्याभिषेक भी हुआ था। इतिहास में महापुरुषों की सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा में इन्ही योगदान को याद कर, वर्तमान भारत के परिदृश्य में धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए किस तरह से एकजुट होना है ,इस पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बौद्धिक ऋषिकेश पांडे ने सभी स्वयं सेवकों को महापुरुषों के बारे में जानकारी दी। मिष्ठान का वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा




