back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या

छपरा, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक मुकेश कुमार की हत्या के दो दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस प्रथम ²ष्टया हत्या के पीछे लेनदेन का मामला बता कर जांच में जुटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने षनिवार को बताया कि जमालपुर गांव के रहने वाले उमेष सिंह के पुत्र मुकेष कुमार की बुधवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक रात में सभी लोग एक साथ खाना खाकर सोने जा रहे थे, तभी मुकेश कुमार के मोबाइल पर किसी का फोन आया, परिजनों से थोड़ी देर में आने की बात कहकर वह घर से निकला, उसके बाद वह नहीं लौटा। गुरुवार को कोल्हुआ गांव में उसका शव बरामद किया गया। मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मढौरा के थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने शनिवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के पिता के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी मढौरा थाना में दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही एक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। इधर, मृतक के चाचा आर के सिंह का कहना है कि फोन के कॉल डिटेल के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। उन्होंने बताया कि मुकेष इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य का चुनाव लडने वाला था, जिसकी तैयारी उन्होंने प्रारंभ कर दी थी। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵