back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में स्वादिष्ट सांभर नहीं पकाने के लिए युवक ने मां, बहन की हत्या की

बेंगलुरू, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कोडागोडु में स्वादिष्ट सांभर नहीं बनाने पर गुरुवार को एक युवक ने अपनी मां और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार को हुई और आरोपी मंजूनाथ हस्लर (24) को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतकों की पहचान मंजूनाथ की मां पार्वती नारायण हस्लर (42) और बहन राम्या नारायण हस्लर (19) के रूप में हुई है। मंजूनाथ (जो एक शराबी के रूप में जाना जाता है) ने अपनी मां के साथ उसके (मां) द्वारा बनाए गए सांभर स्वादिष्ट ना होने को लेकर लड़ गया और साथ ही उसने अपनी मां द्वारा कर्ज लेकर अपनी बहन के लिए फोन खरीदने के प्लान का भी विरोध किया। पुलिस ने कहा, मामला तब और बिगड़ गया जब उसकी मां ने उसे कहा कि वह अपनी बेटी के लिए फोन खरीदेगी या नहीं, यह तय करने वाला वह कौन होता है, जिसके बाद मंजूनाथ का पारा हाई हो गया और उसने घर में पड़ी देसी बंदूक से उन्हें गोली मार दी। बाद में, उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी। घटना का पता तब चला, जब आरोपी के पिता घर लौटे और अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵