back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के साकेत कोर्ट में युवक मृत मिला, हफ्ते में दूसरी घटना से हड़कंप

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। साकेत कोर्ट की सातवीं मंजिल पर 31 वर्षीय युवक का शव मिला है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सुबह 9.41 बजे इस संबंध में एक कॉल आने के बाद एएसआई हरिमन के नेतृत्व में साकेत थाने की टीम मौके पर पहुंची। इसी तरह की एक घटना दो दिन पहले हुई थी, जब दिल्ली बार एसोसिएशन के एक 30 वर्षीय कर्मचारी का शव तीस हजारी कोर्ट के एक कक्ष के अंदर मिला था। पूछताछ करने पर, यह पाया गया कि आकाश नाम के एक सफाईकर्मी ने शव को देखा, जो इमारत की अग्नि निकास सीढ़ी की सातवीं मंजिल पर पड़ा था, जब वह सफाई के लिए गया था। पुलिस के मुताबिक, मृतक लिफ्ट ऑपरेटर था, जिसकी पहचान यूपी के अलीगढ़ के योगेश कुमार के रूप में हुई है। इन दिनों वह दिल्ली के दक्षिणपुरी में रहता था। वह पिछले लगभग चार वर्षो से कालू सराय, हौज खास में अदालत परिसर के रखरखाव के लिए जनशक्ति की आपूर्ति के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा लगी एक फर्म स्वास्तिक इलेक्टोटैक प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी था। पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि योगेश कुमार शराब और अन्य नशे का आदी था। वह पिछले 3-4 दिनों से ड्यूटी पर नहीं था। पुलिस ने कहा, वह कभी भी समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, इसलिए उन्हें लिफ्ट ऑपरेटर के पद पर तैनात नहीं किया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है। शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं होने के कारण किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। मृतक की मां को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵