back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चारे की टाळ को लेकर परेशान: बीवी बच्चों को साथ लेकर पहुंचा कलेक्ट्रेट आत्मदाह करने

जोधपुर, 02 मार्च (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती बनाड़ रोड स्थित सारण नगर में रहने वाला एक शख्स मंगलवार सुबह अपनी पत्नी व दो बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। हाथ में पेट्रोल लिए यह शख्स आत्मदाह करने वाला था। मगर पुलिस को सूचना मिलने पर तुरंत हरकत में आई और वहां पहुंची। बाद में उससे पेट्रोल की बोतल जब्त करने के साथ उसे शांति भंग में हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि यह शख्स घर के पास में बनी चारे की टाळ को लेकर खासा परेशान है। उसकी सुनवाई ना तो जेडीए ने की और ना ही नगर निगम की तरफ से की गई। दो बार कलेक्टर तक अपनी शिकायत पहुंचाई थी। पोर्टल पर भी सुनवाई नहीं हो पाई। चारे की टाळ से निकल रही रंजी से परिवार को भी सांस की तकलीफ होने लगी है। दरअसल बनाड़ रोड स्थित सारण नगर में रहने वाला राजूराम विश्रोई के घर के पास में चारे की टाळ बनी है। सुबह से शाम तक यहां पर चारा खाली होता रहता है। चारा लाने वाले लोगों से रोजाना अव्यवहार बना रहता है। चारे से निकली रंजी से उसके परिवार के लोगों व बच्चों को सांस की तकलीफ होने लगी है। कई बार नगर निगम, जेडीए और जिला प्रशासन को सूचना दी गई और शिकायतें की गई। मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। तीन चार माह से ज्यादा से समय से पीड़ा भोग रहा राजूराम आज सुबह अपनी पत्नी व दो बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और पेट्रोल से आत्मदाह का प्रयास करने लगा। तब तक पुलिस को सूचना मिलने पर उसे वहां पर हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसे शांतिभंग में पकड़ लिया गया। राजूराम का कहना है कि प्रशासन उसकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। बार बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो पा रही है। उसने संपर्क पोर्टल भी शिकायत दी। मगर फिर भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...