back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (हि.स.)। रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक महिला की उसी के मकान में धारदार हथियार से हत्या कर दी। महिला के शव को खून से लथपथ हालत में उसके बच्चों ने सबसे पहले देखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में हत्यारा इलाके का ही हो सकता है। जिसको महिला और उसके परिवार के बारे में पूरी जानकारी रही होगी। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान मुन्नी (45) के रूप में हुई है। वह अपने पति मो. मुरतजा और दो बच्चों के साथ सेक्टर-26 फेज-वन के एन काटजू मार्ग इलाके में रहती थी। मो. मुरतजा इलाके में स्थित एचपीसीएल के सामने पंचर लगाने का काम करता है। सुबह पुलिस करीब पौने 11 बजे मुन्नी का शव उसी के मकान में पड़ा हुआ होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मुन्नी के दोनों बच्चे थे। जबकि उसका पति कुछ देर बाद दुकान बंद करके आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव के चेहरे,होंट,कान व सिर पर धारदार हथियार के निशान थे। फर्श पर काफी ज्यादा खून पड़ा हुआ था। कपड़ों व अन्य सामान पर भी खून लगा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल भेज दिया। पति मो. मुरतजा ने बताया कि सुबह दोनों बच्चे सेक्टर-17 में टयूशन पढऩे चले जाते हैं। जबकि वह अपनी दुकान पर चला जाता है। बच्चे जब करीब साढ़े दस बजे घर टयूशन पढकर वापिस आए थे। अंदर अपनी मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखकर फोन किया था। बच्चों ने उसे मामले की जानकारी दी थी। उस समय लगा था कि वैसे ही कुछ चोट लग गई होगी। उसने बच्चों को बोल दिया था कि पड़ोसियों को बता दो और अपनी मां को डॉक्टर के पास ले जाओ। वह भी दुकान बंद करके घर आया। जहां पर पुलिस पहले से ही मौजूद थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। आसपास के लोगों से मामले की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि घर से कोई सामान गायब नहीं हैं। जिससे कोई रंजिश आदी की बात सामने आ रही है। लेकिन जिस तरह से महिला की धारदार हथियार से चार से पांच बार वार कर हत्या की गई है। उसमें उसके चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों ने क्यों नहीं सूनी। वह हैरान करने वाली है। जबकि इलाके में हर एक का घर पड़ोसी के घर से मिला हुआ है। सामने वालों के घर की दूरी भी कुछ ही गज की है। फिर भी किसी ने आवाज नहीं सुनी। महिला के पति ने भी कहा है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं हैं। फिर भी उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है और किसी को पता नहीं चला है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵