राजगढ़, 21 मार्च (हि.स.)। जिले के देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम भड़क्या में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध पर जाति के बारे में अपशब्द बोलते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम भड़क्या निवासी 25 वर्षीय महिला ने बताया कि बीती रात गांव का गिरिराज पुत्र हनुमंतसिंह गुर्जर जबरन घर में घुस गया, बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जाति के बारे में गालियां देते हुए मारपीट की, चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 354(क), 454, 294, 323, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक




