back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चार लाख के मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार

अजमेर, 29 जून (हि.स.)। अजमेर के सिविल लाइन थाना टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मंगलवार को शास्त्रीनगर क्षेत्र में मादक पदार्थ (एम डी) की तस्करी करते एक 45 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला से करीब 95.86 ग्राम एमडी(मेफड्रोन) मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम अभियान के तहत इस कार्रवाही को अंजाम दिया हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शास्त्रीनगर जनाना अस्पताल रोड़ से 95.86 ग्राम मादक पदार्थ एमडी (मैफड्रोन) के साथ आरोपित 45 वर्षीय फरजाना को गिरफ्तार किया हैं। यह मादक पदार्थ बहुत नशीला होता है। प्राप्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी जा रही हैं। आरोपित फरजाना पर पूर्व में भी सिविल लाइन थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। फरजाना अंतर राज्य मादक पदार्थ गिरोह में लिप्त हैं। फरजाना के पति अब्दुल रज्जाक के खिलाफ विभिन्न मामलों में 22 प्रकरण दर्ज हैं। फरजाना का जेठ पूर्व में अजमेर में कुड़ी बाबा के नाम से मादक पदार्थों का व्यापार करता था। फरजाना का पति व जेठ दोनों ही वर्तमान में इंदौर (मध्य प्रदेश) जेल में बंद है। आरोपित फरजाना के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने धारा 149 व आठ में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। प्रकरण के तहत और मामले सामने आने की संभावना है। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵