राजगढ़,30 मार्च (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के स्वरुपनगर में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में वहीं के दो युवकों ने महिला के साथ मारपीट की और जाति के बारे अपशब्द बोलकर अपमानित किया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार स्वरुपनगर निवासी संगीताबाई (26) पत्नी कमल वर्मा ने बताया कि बीती रात घर के सामने बाटी सेंकने की बात पर हुए विवाद में वहीं के सुनील पुत्र जगदीश साहू और लीलाबाई पत्नी बाबूलाल साहू गाली-गलौंज करने लगे। विरोध करने पर जाति के बारे में अपशब्द बोलते हुए मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक




