राजगढ़, 24 फरवरी (हि.स.)। जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेलूखेड़ा में रहने वाली 31 वर्षीय महिला पत्थर की ठोकर से कुएं में जा गिरी और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम मेलूखेड़ा निवासी संजूबाई (31) पत्नी भंवरलाल सौंधिया बीती शाम पत्थर की ठोकर से कुएं में जा गिरी और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिवार के भोनसिंह पुत्र भंवरलाल सौंधिया की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक




