back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल में पति पर तेजाब फेंकने के बाद पत्नी ने बेटे के साथ खुदकुशी की

तिरुवनंतपुरम, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां एक परिवार में घरेलू अशांति की अजीबोगरीब घटना में नाराज पत्नी ने अपने पति पर तेजाब फेंक कर अपने पांच साल के बेटे को साथ ले जाकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने कहा कि कुछ समय से बिंदू और रेजिलाल के बीच अक्सर झगड़ा हो रहा था। यह घटना रविवार की देर रात की है जब बिंदू ने उस समय गहरी नींद में सो रहे रेजिलाल के शरीर पर तेजाब फेंक दिया। इसके तुरंत बाद वह अपने बच्चे को ले कर कुएं में कूद गई। चीख-पुकार सुनकर ही आस-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े, लेकिन जब तक वे बिंदू और बच्चे को बाहर निकालने में कामयाब हुए, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रेजिलाल को अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया से एक पड़ोसी ने कहा, तीन दिन पहले, रात में उसके पति ने उसे पीटा था, उसकी रोने की आवाज सुनकर, हम पड़ोसियों ने मिलकर मामला सुलझाया था। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...