back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत पर पड़ा मिला चौकीदार शव, हत्या की आशंका

– मृतक ने जमीन का अभी हाल में बेचने का किया था अनुबंध ग्वालियर, 24 जून (हि.स.)। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग कार्यालय की छत पर गुरुवार सुबह चौकीदार की शव पड़ा मिला। चौकीदार की मौत किन परिस्थितियों में हुई फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस व फोरेंसिक विशेषज्ञ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को विच्छेदन गृह भेज मौत के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार, बिजौली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम उदयपुर निवासी जनवेद (50) पुत्र बुद्धाराम पाल लोक निर्माण विभाग कार्यालय में चौकीदार के पद पर पदस्थ थे। इन दिनों उनकी डयूटी सिटी सेंटर क्रोमा शोरुम के पास स्थित लोक निर्माण विभाग के उपसंभाग एक पर थी। गुरुवार सुबह जनवेद पाल का शव विभाग की छत पर लावारिस हालत में पड़ा मिला। बताया गया है कि मृतक को तलाश करते हुए उसका बेटा लाखन डयूटी पर पहुंचा और पिता का शव छत पर पड़ा मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। जनवेद की मौत संदेहास्पद परिस्थितियों में होना प्रतीत हो रहा है पुलिस भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर सकी है। चौकीदार के घुटनों, कोहनी और सिर में भी अंदरुनी चोट के निशान मिले हैं। बताया गया है कि बुधवार सुबह के समय जनवेद घर से अपनी एक बीघा जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे तो बेटे लाखन को चिंता हुई और वह उनको तलाश करता हुआ डयूटी पर पहुंच गया। यहां पर पिता का शव छत पर पड़ा हुआ था। जनवेद के शव के पास ही पालिथिन में जूते बंधे मिले हैं तो वहीं एक पालिथिन में कपड़े रखे हुए हैं। मृतक के बेटे लाखन ने अपने पिता जनवदे की हत्या करने का आरोप लगाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितिका वासल, उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश तोमर और फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश भार्गव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

Shefali Jariwala Death: मामले में वॉचमैन ने सुनाई आंखों देखी, बताया बीती रात क्या हुआ?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत से जहां पूरे ग्लैमर वर्ल्ड में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं 42 साल की...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵