back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी: पैसे के विवाद में आईएएस अफसर के भाई की पीट-पीटकर हत्या

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रतापगढ़ में पैसे के विवाद को लेकर एक आईएएस अधिकारी के भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महेशगंज थाना क्षेत्र के हृदय लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उस लाठी को भी बरामद किया है, जिससे आरोपी ने 48 वर्षीय अश्विनी शुक्ला पर हमला किया था, जिसकी सोमवार को पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक सतपाल ने बताया कि पीड़िता का भाई राकेश शुक्ला आईएएस अधिकारी है और वर्तमान में लखनऊ में निदेशक समाज कल्याण के पद पर तैनात है। इस घटना का क्रम बताते हुए एसपी ने बताया कि अश्वनी ने एक ग्रामीण हृदयलाल को कुछ पैसे उधार दिए थे। एसपी ने कहा, सोमवार की सुबह, अश्विनी को पता चला कि हृदय लाल ने हाल ही में अपनी जमीन का एक टुकड़ा बेचा था, इसलिए वह सोमवार को आरोपी से पैसे वापस लेने गया। इस बातचीत के दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर हृदय लाल ने लाठी उठा ली और अश्विनी पर हमला कर दिया। उसने अश्विनी के सिर पर कई वार किए। इससे अश्वनी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जो उसे रायबरेली के अस्पताल ले गई जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। राकेश शुक्ला ने हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसे अब हत्या के मामले में बदला जाएगा। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...