back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी : दलित व्यक्ति को उच्च जाति के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

फिरोजाबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में उच्च जाति समुदाय के कुछ लोगों के एक समूह ने दलित समुदाय के एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। घटना में जय सिंह के सिर में चोट आई औकतरलर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने कहा कि तीन अज्ञात लोगों सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जय के भाई ओमपाल ने आरोप लगाया कि ओमवीर, अवधेश और धर्मवीर सिंह नाम के तीन भाई जय पर 2021 में एक स्थानीय निवासी से खरीदे गए भूखंड को खाली करने का दबाव बना रहे थे। तीनों आरोपी जोधपुर मुदैया गांव के रहने वाले हैं। मृतक की बेटी सोनम ने कहा कि वे हमारी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे थे। फरवरी में, उन्होंने मेरे पिता को भूखंड खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। हमने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। –आईएएनएस एमएसबी/एसके पी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵