back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में अज्ञात हमलावरों ने युवक के गुप्तांग काटे, प्रेम प्रसंग को बताया मकसद

उन्नाव, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गौरी माजरे पारा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां अज्ञात हमलावरों ने अपने घर के बाहर सो रहे 20 वर्षीय युवक के गुप्तांग काट दिए। युवक की चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी। खून से लथपथ युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना रविवार को हुई और पीड़ित सूरज उन लोगों की पहचान करने में विफल रहा, जिन्होंने उस पर हमला किया था। अज्ञात लोगों ने पहले उस पर किसी धारदार वस्तु से हमला किया और फिर उसका गुप्तांग काट दिए और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि यह घटना प्रेम प्रसंग का नतीजा हो सकती है। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵