back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनियंत्रित कार ने मारी गुमटी में टक्कर, महिला की मौत

मीरजापुर, 23 फरवरी (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को अनियंत्रित कार ने गुमटी में टक्कर मार दी। गुमटी में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हलिया थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी अरविंद कुमार अपन कार से कहीं जा रहा था। जैसे ही तीता गांव पहुंचा, उसकी कार अनियंतित्र हो गई और सड़क किनारे स्थित गुमटी में जा भिड़ी और नहर में उतर गई। गुमटी में जगजीवन उर्फ छोटे दलित की पत्नी रैमुना (45) बैठी थी, जो हादसे की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵