back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो किशोरियां गायब, अपहरण का केस दर्ज

राजगढ़,19 अप्रैल (हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बारी धामधौर के श्मशान घाट रोड से जहां बिना बताए किशोरी गायब हो गई तो वहीं राजगढ़ के राजाहेड़ी गांव से नाबालिग किशोरी बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया, उनके नही मिलने पर अज्ञात पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नरसिंहगढ़ पुलिस के अनुसार ग्राम बारी धामधौर निवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि बीते रोज बच्ची शमशान घाट रोड से बिना बताए कहीं चली गई। तलाशने पर नही मिली तो अज्ञात पर भगा ले जाने का आरोप लगाया। राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार ग्राम राजाहेड़ी निवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि बीती शाम बच्ची बिना बताए घर से कहीं चली गई। तलाशने पर वह नही मिली तो अज्ञात पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵