back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अलग अलग जगह से दो किशोरियां गायब , अपहरण के आरोप

राजगढ़,16 अप्रैल (हि.स.)। पचोर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलापुरा में रहने वाली किशोरी बिना बताए घर से गायब हो गई। परिजन ने उसकी तलाश की। नही मिलने पर गांव के ही युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। वहीं एक अन्य मामले में राजगढ़ के गणेशपुरा में रहने वाली किशोरी के परिजन ने अज्ञात पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरु की। पचोर पुलिस के अनुसार ग्राम बिलापुरा निवासी किशोरी के परिजन ने बताया कि बीते रोज किशोरी बिना बताए कहीं चली गई। तलाशने पर नही मिली तो गांव के गोविंद पुत्र तेजसिंह गुर्जर पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। वहीं राजगढ़ के गणेशपुरा गांव से किशोरी बिना बताए कहीं चली गई। इस मामले में परिजन ने अज्ञात पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामले में आरोपितों के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की है। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵