back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो ममेरे भाईयों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत

दो ममेरे भाईयों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत नई दिल्ली, 09 अप्रैल (हि.स.)। रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग इलाके में तीन दिन में दूसरी बार दहशत का माहौल उस समय हो गया,जब गुरुवार शाम अज्ञात कार सवार बदमाशों ने दो ममेरे भाईयों पर अनगिनत गोलियां चलाई। दोनों को कई गोलियां लगी। वारदात के बाद बदमाश कार से फरार हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया,जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस ने शव को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जाहिर कर रही है। पुलिस ने लूट व गैंगवार की आशंका से इंकार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आरोपितों को पकड़ने के लिए स्पेशल स्टॉफ समेत कई टीमों को जिम्मा सौंपा गया है। फरार आरोपितों को लेकर आशंका जाहिर की गई है कि आरोपी बाहरी दिल्ली के किसी गैंग से जुड़े हुए हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अनुज जबकि घायल की पहचान यश के रूप में हुई है। दोनों खजूरी गांव इलाके में अपने अपने परिवार के साथ रहा करते थे। दोनों रोहिणी सेक्टर 16 में पॉलिटेक्निक में पढ़ाई करते थे। अनुज लॉ की पढ़ाई कर रहा था। जबकि यश इलेक्ट्रिकल की थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस को शाम करीब सवा चार बजे गुरु तेग बहादुर पॉलिटेक्निकल संस्थान के सामने सीएनजी पंप पर गोली चलने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। पंप के पास दो युवक सडक़ पड़े थे। जिनको कई गोलियां मारी हुई थी। आसपास आधा दर्जन से ज्यादा कारतूस के खोल पड़े थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर यश की हालत चिंताजनक बताई। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को वारदात की जानकारी दी। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों भाई पंप से सीएनजी भरवाने आए थे। तभी बदमाशों की कार को आगे पीछे करने को लेकर बहसबाजी हो गई। हाथापाई के बीच बदमाशों ने दो पिस्टल से दोनों पर पास से गोलियां मारी। बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। बताया गया कि जब दोनों सडक़ पर गिर गए। तब भी बदमाशों ने उनपर गोलियां चलाई थी। पुलिस ने सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पंप के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब्त किया है। सूत्रों की मानें तो कई फुटेज में बदमाशों की कार का नंबर भी दिखाई दिया है। कार के नंबर से मालिक तक पहुंचकर पुलिस बदमाशों को पकडऩे की कोशिश कर रही है। ज्ञात हो कि दो दिन पहले भी सेक्टर-16 में कई राउंड गोलियां चली थी। जिसमें पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। लेकिन दो दिन में अवैध हथियारों से जिस तरह से धायं धायं हुुई है। उससे लोगों में जरूर दहशत का माहौल बना हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...